Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 में शुक्रवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ मुकाबला सेमीफाइनल की राह पर चल रही टीमों का राह साफ करता नजर आया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए डेविड वार्नर और मिशेल मार्श के शतकों की बदौलत 367 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 305 रन ही बना पाई और 62 रन से मुकाबला गंवा लिया। पाकिस्तान अब शुरूआती 4 में से 2 मुकाबले गंवा चुका है। उन्हें सेमीफाइनल में जाने के लिए 7 मैच जीतने जरूरी है। यानी आगामी पांच मुकाबले उन्हें जीतने जरूरी है। उनके आगामी मुकाबले न्यूजीलैंड, इंगलैंड, साऊथ अफ्रीका से होने हैं जहां उनके लिए जीतना दूर की कौड़ी साबित हो सकता है। वहीं, टीम इंडिया 4 में से 4 जीत के साथ टॉपर बना हुआ है। उनके आगामी मुकाबले श्रीलंका और नीदरलैंड्स जैसे टीमों के साथ हैं जिन्हें जीतकर वह आसानी से सेमीफाइनल के करीब पहुंच सकता है। 

AUS vs PAK, Cricket world cup 2023, Team india, Pakistan, World cup Semi finals, Cricket news, Sports, AUS बनाम PAK, क्रिकेट विश्व कप 2023, टीम इंडिया, पाकिस्तान, विश्व कप सेमीफाइनल, क्रिकेट समाचार, खेल


टीम इंडिया का सेमीफाइनल का राह खुला
टीम इंडिया अभी 4 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें 7 जीत जरूरी है। उनके आगामी मुकाबले न्यूजीलैंड, इंगलैंड, श्रीलंका, साऊथ अफ्रीका और नीदरलैंड से होंगे। इनमें से श्रीलंका और नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें जीत मिलने की पूरी संभावना है। इससे उनके नाम पर छह जीत हो जाएगी। ऐसे में न्यूजीलैंड, इंगलैंड, साऊथ अफ्रीका में से किसी एक टीम को हराकर भी टीम इंडिया 7 जीत के लिए सेमीफाइनल की दावेदार हो जाएगी। टीम इंडिया लखनऊ के मैदान पर इंगलैंड पर भारी पड़ सकती है क्योंकि यहां का मैदान स्पिनरों का मददगार रहा है। टीम इंडिया के पास कुलदीप और जडेजा जैसे स्पिनर है जिनका सामना करना इंगलैंड के लिए आसान नहीं होगा। हां, साऊथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर मुकाबला जरूर जोरदार हो सकता है लेकिन टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। और वैसे भी दक्षिण अफ्रीका हमेशा विश्व कप के दौरान महत्वपूर्ण मुकाबले में चौकर्स ही साबित हुई है। ऐसे में टीम इंडिया को इसका लाभ मिलने की संभावना है। 

 

AUS vs PAK, Cricket world cup 2023, Team india, Pakistan, World cup Semi finals, Cricket news, Sports, AUS बनाम PAK, क्रिकेट विश्व कप 2023, टीम इंडिया, पाकिस्तान, विश्व कप सेमीफाइनल, क्रिकेट समाचार, खेल


पाकिस्तान का बाहर होना तय
पाकिस्तान अब 4 में से दो मुकाबले गंवा चुकी है। उनका अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर है। चेन्नई की पिच स्पिनरों को मददगार होती है। ऐसे में अफगान स्पिनरों को पाकिस्तान टीम हलके में नहीं ले सकती। यह मुकाबला 50-50 हो सकता है। इसके साथ इन फॉर्म साऊथ अफ्रीका से टक्कर होगी। जहां उन्हें जीत के लिए खासा जोर लगाया होगा। अगर पाकिस्तान 31 अक्तूबर को बांग्लादेाश के खिलाफ जीत भी गया तो न्यूजीलैंड और इंगलैंड के खिलाफ आगामी मुकाबले उन्हें चुनौती देंगे। ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान के पास आगामी 5 मुकाबलों में दो मुकाबले जीतने के चांस हैं लेकिन अफ्रीका, इंगलैंड और न्यूजीलैंड उन्हें कड़ी टक्कर देगा। उन्हें सेमीफाइनल के लिए आगामी पांचों मुकाबले जीतने ही होंगे क्योंकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत पहले ही रन रेट के मामले में उनसे बेहतर चल रहा है। 

 

AUS vs PAK, Cricket world cup 2023, Team india, Pakistan, World cup Semi finals, Cricket news, Sports, AUS बनाम PAK, क्रिकेट विश्व कप 2023, टीम इंडिया, पाकिस्तान, विश्व कप सेमीफाइनल, क्रिकेट समाचार, खेल


इन टीमों के खिलाफ बचे हैं मैच
22 अक्तूबर- बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्तूबर- बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर- बनाम श्रीलंका, मुंबई
5 नवंवर- बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर- बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरू

 

 

ऐसा रहा है टीम इंडिया का विश्व कप में सफर
टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिाय के खिलाफ हुआ था जिसमें विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार पारियों की बदौलत उन्हें 6 विकेट से जीत मिली थी। इसके बाद दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान को आसानी से 8 विकेट से हराकर जीता था। तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था जोकि टीम इंडिया ने एकतरफा 7 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम इंडिया मजबूत नजर आई और विराट कोहली के शतक के साथ 7 विकेट से जीत हासिल कर ली।