Sports

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोरदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामैंट का दूसरा शतक ठोक दिया। अफगानिस्तान ने जब पहले खेलते हुए जादरान के शतक की मदद से 291 रन बनाए थे तो जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 79 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद मैक्सवेल ने अकेले ही अफगानी बल्लेबाजों की पिटाई की और 76 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ भी 106 रन की पारी खेली थी जिसमें उनकी टीम को रिकॉर्ड 309 रन से जीत मिली थी। इसी मैच में उन्होंने 40 गेंदों पर शतक लगाया था।


विश्व कप इतिहास में मैक्सवेल का तीसरा शतक
6 डेविड वॉर्नर 
5 रिकी पोंटिंग
4 मार्क वॉ
3 एरोन फिंच, मैथ्यू हेडन, ग्लेन मैक्सवेल
2 ज्योफ मार्श, डीसी बून
मैक्सवेल ने क्रिकेट विश्व कप 2015 में अपना पहला शतक लगाया था जोकि 53 गेंदों पर आया था। श्रीलंका के खिलाफ खेला गया यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 64 रन से जीता था। इसके बाद 2023 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों पर 106 रन बनाए। अब अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मौके पर शतक लगाकर उन्होंने अपना परचम फहरा दिया। 

 

 

AUS vs AFG, Glenn Maxwell, Cricket World Cup 2023, CWC 2023, AFG vs AUS, Cricket world cup, AUS बनाम AFG, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिकेट विश्व कप 2023, CWC 2023, AFG बनाम AUS, क्रिकेट विश्व कप

 


चोट के कारण की जोरदार वापसी
क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से पहले भी ग्लेन मैक्सवेल चोटों से पीड़ित रहे। उन्होंने विश्व कप के लिए खास वापसी की लेकिन चोट के कारण शुरूआती कुछ मैचों में खेल नहीं पाए। भारत के खिलाफ 15 रन, साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 3, श्रीलंका के खिलाफ 31 और पाकिस्तान के खिलाफ 0 रन के कारण उनकी निंदा जरूर हुई लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंदों पर शतक लगाकर सबका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 तो अब अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ बता दिया कि क्यों वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए महत्वपूर्ण प्लेयर हैं।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
ऑस्ट्रेलिया :
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।