Sports

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) फीडे ऑनलाइन ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता भारतीय शतरंज टीम नें आज प्रमुख तीन खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी मे एशियन कप ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप का आगाज किया जहां आज पुरुष वर्ग के मुक़ाबले खेले गए । इस प्रतियोगिता मे विश्वनाथन आनंद ,विदित गुजराती और पेंटाला हरिकृष्णा भाग नहीं ले रहे है और पाँच सदस्यीय टीम मे सूर्या शेखर गांगुली ( कप्तान ) अधिबन भास्करन ,कृष्णन शशिकीरण ,निहाल सरीन और एसपी सेथुरमन प्रतिभागिता कर रहे है । पहले दिन निहाल को विश्राम दिया गया ।

शीर्ष वरीय भारतीय टीम नें पहले दिन पहले राउंड मे 21 वीं वरीय न्यूजीलैंड को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की पर दूसरे राउंड मे भारत को 10वीं वरीय किर्गिस्तान की टीम नें चौंका दिया और टीम को 2-2 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा ,इस राउंड मे अधिबन भास्करन और सेथुरमन की हार चौंकाने वाली रही हालांकि तीसरे मैच चारो खिलाड़ियों नें इराक  के खिलाफ मुक़ाबले जीतकर 4-0 से जीत दर्ज की ।

प्रतियोगिता के पहले चरण मे 9 राउंड के बाद शीर्ष 8 टीम प्ले ऑफ के दूसरे दौर मे प्रवेश करेंगी ,फिलहाल पहले दिन के झटके के बाद भारत 5 वे स्थान पर चल रहा है ।

Rank after Round 3

Rk. SNo   Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3 
1 4   Philippines 3 3 0 0 6 11,0 0
2 9   Mongolia 3 3 0 0 6 10,5 0
3 2   Kazakhstan 3 3 0 0 6 10,5 0
4 3   Iran 3 3 0 0 6 10,0 0
5 8   Indonesia 3 2 1 0 5 10,0 0
6 1   India 3 2 1 0 5 10,0 0
7 5   Bangladesh 3 2 1 0 5 9,5 0
8 6   Australia 3 2 0 1 4 8,5 0
9 26   Sri Lanka 3 2 0 1 4 7,5 0
10 19   Thailand 3 2 0 1 4 7,5 0
11 7   Singapore 3 2 0 1 4 7,0 0
12 13   Syria 3 2 0 1 4 7,0 0
13 18   Nepal 3 2 0 1 4 7,0 0
14 14   Jordan 3 2 0 1 4 6,5 0
15 17   Yemen 3 2 0 1 4 5,5 0
16 10   Kyrgyzstan 3 1 1 1 3 7,0 0
17 12   Japan 3 1 1 1 3 6,5 0
18 16   Tajikstan 3 1 1 1 3 6,0 1
19 29   Guam 3 1 1 1 3 6,0 1
20 33   Pakistan 3 1 1 1 3 5,5 0
21 21   Brunei 3 1 1 1 3 5,0 0
22 27   Afghanistan 3 1 1 1 3 4,5 0
23 32   Kuwait 3 1 0 2 2 6,0 0
24 36   Maldives 3 0 2 1 2 5,5 0
25 28   Myanmar 3 1 0 2 2 5,5 0
26 15   Lebonan 3 1 0 2 2 5,0 0
27 11   Iraq 3 1 0 2 2 4,5 0
28 25   Malaysia 3 1 0 2 2 4,5 0
29 30   Oman 3 1 0 2 2 4,0 0
30 31   Fiji 3 1 0 2 2 3,5 0
31 35   Hong Kong 3 1 0 2 2 3,5 0
32 23   Palestine 3 1 0 2 2 3,0 0
33 20   New Zeland 3 1 0 2 2 3,0 0
34 34   Qatar 3 0 0 3 0 3,5 0
35 22   United Arab Emirate 3 0 0 3 0 3,0 0
36 24   Saudi Arabia 3 0 0 3 0 2,5 0
37 37   Laos 3 0 0 3 0 1,5 0
38 38   Bhutan 3 0 0 3 0 1,0 0