Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के तेजिंदारपाल सिंह तूर ने एशियाई खेलों के गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अफने नान किया है। यह एशियाई खेलों का उनका लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। तजिंदर तूर ने 20.36 मीटर के थ्रो में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। 

तेजिंदारपाल ने पहले दो प्रयास में फाउल करने के बाद तीसरे प्रयास में 19.51 मीटर का थ्रो लगाया। उनका चौथा थ्रो 20 . 06 मीटर का रहा लेकिन पांचवां थ्रो फिर फाउल हो गया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास आखिरी थ्रो पर 20.36 मीटर था जिसने उन्हें स्वर्ण पदक दिलाया। तूर ने जकार्ता खेलों में 20.75 मीटर के थ्रो के साथ पीला तमगा हासिल किया था।

सउदी अरब के मोहम्मद डोडा टोलो ने 20.18 मीटर के साथ रजत पदक जीता जबकि चीन के लियू यांग ने 19.97 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।