Sports

हांगझोउ : भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दक्षिण कोरिया के चोइ सोलग्यु और किम वोन्हो को 21.18, 21.16 से हराकर एशियाई खेलों की बैडमिंटन पुरूष युगल स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने कई बार वापसी करते हुए पहला गेम 29 मिनट में जीता। 

दूसरे गेम में उन्होंने विरोधी टीम पर दबाव बनाते हुए 57 मिनट में जीत दर्ज की। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विक और चिराग की पहली भारतीय जोड़ी है। उन्होंने सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन आरोन चिया और सोह वूइ यिक को हराया था।