Sports

खेल डैस्क : भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स (Asian Games) के दौरान वुमन इवेंट के फाइनल में जापान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इवेंट के दौरन भारतीय टीम ने 5 मुकाबले खेले जिनमें चार में उन्हें जीत तो एक मुकाबला गंवाना पड़ा था। भारतीय प्लेयर्स ने रिकॉर्ड 35 गोल किए जबकि विरोधी टीम सिर्फ एक बार उनके नेट को भेद सकी। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी जापान को फाइनल मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय एथलीट्स एशिया कप में 100 से ज्यादा पदक लाने में सफल रहे हैं। इससे पहले 70 मेडल का रिकॉर्ड था। 

 

भारतीय टीम का सफर

पहला मुकाबला बनाम सिंगापुर (13-0)
टीम इंडिया के लिए संगीता ने 3 तो नवप्रीत ने 2 गोल किए। इसके अलावा उदिता, सुशीला, दीपिका, ग्रेस, नेहा, सलिमा, मोनिका और वंदना 11 गोल करने में सफल रहीं।

दूसरा मुकाबला बनाम मलेशिया (6-0)
टीम इंडिया के लिए मोनिका, ग्रेस, नवनीत, वैश्नवी, संगीता और लालरेम्सियामी ने 1-1 गोल किया। मलेशिया 1 भी गोल नहीं कर पाया।

तीसरा मुकाबला बनाम साऊथ कोरिया (1-1)
कोरिया ने भारत को टक्कर दी और पहले 12वें मिनट में ही चो के गोल से बढ़त बना ली। भारतीय टीम को तीसरे क्वार्टर के अंत में नवनीत ने बराबरी दिलाई जबकि उनकी जोरदार शॉट का कोरियन गोलकीपर के पास जवाब नहीं था। यह मैच ड्रॉ रहा।

सेमीफाइनल बनाम चीन (0-4)
टीम इंडिया सेमीफाइनल में चीन से भिड़ी जोकि काफी मजबूत टीम है। दोनों टीमें पहले क्वार्टर में  कुछ खास नहीं कर पाईं। लेकिन दूसरे और तीसरे क्वार्टर में चीन ने 1-1 गोल कर अपनी बढ़त बना ली। इसके बाद चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में भारतीय लड़कियां लय गंवा बैठीं जिसका चीन के अटैकर्स ने फायदा उठाया और दो गोल और कर दिए। भारत को यह मुकाबला 0-4 से गंवाना पड़ा।

ब्रॉन्ज मेडल मैच बनाम जापान 
भारतीय टीम को पहला गोल पेनल्टी स्ट्रोक से हासिल हुआ। दीपिका की तेज शॉट को जापान की गोलकीपर रोक नहीं पाई। भारतीय टीम ने खेल के पहले पांच मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली। दूसरे क्वार्टर में जापान की कप्तान नगई यूरी ने स्ट्राइक करते हुए गोल किया और स्कोर बराबर पर ला दिया। चौथे क्वार्टर में सुशीला चानू ने बेहतरीन खेल दिखाया और गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

 

 

भारतीय वुमन हॉकी टीम
दीपिका, लालरेम्सियामी, मोनिका मलिक, नवनीत कौर, नेहा गोयल, निशा वारसी, सविता पुनिया, सोनिका टांडी, उदिता दुहन, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का, वन्दना कटारिया, बिच्छू देवी खारिबाम, संगीता कुमारी, वैष्णवी फाल्के, सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, सुशीला चानू।