Sports

खेल डैस्क : एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) फाइनल में श्रीलंकाई टीम (Sri lanka Cricket) को वनडे इतिहास की छठी सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम पहले खेलते हुए महज 50 रन पर ऑल आऊट हो गई थी। जवाब में भारतीय टीम (Team india) ने 263 गेंदें रहते मैच जीत लिया। यह गेंदों के हिसाब से श्रीलंका की सबसे बड़ी हार है। कमाल की बात यह है कि श्रीलंका ने ही सबसे ज्यादा गेंद रहते मैच जीतने के टॉप 5 रिकॉर्ड में 2 बार सबसे बड़ी जीत हासिल की हैं। श्रीलंका ने 2001 में जिमबाब्वे तो 2003 में कनाडा को सबसे बड़ी शिकस्त दी थी। अब इस लिस्ट में श्रीलंकाई टीम छठे स्थान पर आ गई है। 


वनडे फॉर्मेट की 5 सबसे बड़ी हार
277 गेंद : इंगलैंड बनाम कनाडा, मैनचैस्टर 1979
274 गेंद : श्रीलंका बनाम जिमबाब्वे, कोलंबो 2001
272 गेंद : श्रीलंका बनाम कनाडा, पर्ल 2003
268 गेंद : नेपाल बनाम यूएसए, कीर्तिपुर 2020
264 गेंद : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, क्वींसटाऊन 2020
263 गेंद : भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2023

 

एकदिवसीय फाइनल में सबसे कम योग
50 श्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो 2023
54 भारत बनाम श्रीलंका, शारजाह 2000
78 श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, शारजाह 2002
81 ओमान बनाम नामीबिया, विंडहोक 2019

 

 


इस साल दूसरी बार श्रीलंका को 100 से नीचे आऊट किया
भारतीय टीम इससे पहले श्रीलंका को इसी साल त्रिवेन्द्रम में महज 73 रन पर ऑलआऊट कर चुकी है। इस शानदार मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए शुभमन गिल के 97 गेंदों पर 116 तो विराट कोहली के 110 गेंदों पर 166 रनों की बदौलत 390 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम 73 रन पर आऊट हो गई थी। यह इस साल श्रीलंका का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। बहरहाल, उक्त मैच में मोहम्मद शमी ने 2, मोहम्मद सिराज ने 4 तो कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए थे। 


सभी टीमों का न्यूनतम स्कोर
35 जिमबाब्वे बनाम श्रीलंका, कीर्तिपुर 2020
35 यूएसए बनाम नेपाल, कीर्तिपुर 2020
36 कनाडा बनाम श्रीलंका, पार्ल, 2003
43 श्रीलंका बनाम स. अफ्रीका, पार्ल 2012
43 पाकिस्तान बनाम विंडीज, केपटाऊन, 1993
45 नामीबिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, पोटचेफस्ट्रूम 2003
54 भारत बनाम श्रीलंका, शारजहा, 2000
54 विंडीज बनाम साऊथ अफ्रीका, केपटाऊन 2004
58 बांगलादेश बनाम विंडीज, मीरपुर, 2011
58 अफगानिस्तान बनाम जिमबाब्वे, शारजहा, 2016
64 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, शारजहा, 1986
68 स्कॉटलैंड बनाम विंडीज, लैस्टर, 1999
69 दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 1993
69 केन्या बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई 2011
70 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड 1986

 

श्रीलंकाई टीम को पहली ही ओवर में बुमराह ने झटका देदिया जब उन्होंने कुसल परेरा को 0 पर आऊट कर दिया। इसके बाद सिराज आए और पहली 16 गेंदों पर ही 5 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। सिराज ने मैच में कुल 6 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या 3 विकेट लेने में सफल रहे। जवाब में भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में ही 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। ईशान किशन ने 23 तो शुभमन गिल ने 27 रन बनाए। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज 

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना