Sports

दुबई : भारत के शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा जबकि इंग्लैंड के जो रूट ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे अश्विन 860 अंक के साथ दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 829 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (824) को पछाड़कर 825 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (772) और रविंद्र जडेजा (765) क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर बरकरार हैं। 

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा 12वें स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा 25वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर एक-एक पायदान ऊपर चढ़कर क्रमश: 36वें और 37वें स्थान पर हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। वह 10वें स्थान पर हैं। 

गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (21 जून, 2023 तक) 

अश्विन - 860 अंक 
जेम्स एंडरसन - 829 अंक 
कागिसो रबादा - 825 अंक 
पैट कमिंस - 824 अंक 
ओली रॉबिन्सन - 802 अंक
नाथन लायन - 799 अंक
शाहीन अफरीदी - 787 अंक
जसप्रीत बुमराह - 772 अंक
रविंद्र जडेजा - 765 अंक
स्टुअर्ट ब्रॉड - 765 अंक

बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (21 जून, 2023 तक) 

जो रूट - 887 अंक
केन विलियमसन - 883 अंक
मार्नस लाबुछाने - 877 अंक
ट्रैविस हेड - 873 अंक
बाबर आजम - 862 अंक
स्टीव स्मिथ - 861 अंक
उस्मान ख्वाजा - 836 अंक
डेरिल मिशेल - 792 अंक
दिमुथ करुणारत्ने - 780 अंक
ऋषभ पंत - 758 अंक