Edited By ,Updated: 03 Jun, 2015 02:35 PM
वर्ल्ड कप और आईपीएल के बिजी शेड्यूल के बाद भारतीय क्रिकेटर्स सगाई और शादी में बिजी हो गए है। पहले वर्ल्ड..
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप और आईपीएल के बिजी शेड्यूल के बाद भारतीय क्रिकेटर्स सगाई और शादी में बिजी हो गए है। पहले वर्ल्ड कप खत्म होते ही सुरेश रैना, प्रिंयका के साथ शादी के बंधन में बंध गए और अब पेरिस में हनीमून मना रहे है। उसी तरह रोहित शर्मा ने भी अपने जन्मदिवस के दिन रितिका को सबके सामने प्रपोज किया और उसके साथ सगाई की फोटो को ट्विटर पर भी अपलोड कर दिया।
जी हां, धवल कुलकर्णी की सगाई के बाद अब रोहित शर्मा की सगाई की फोटोज सामने आई हैं। रोहित और रितिका ने अब ऑफिशियली सगाई की है। इस समारोह में उनके फैमिली मेंबर्स के साथ ही बॉलीवुड स्टार सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान भी शामिल हुई थीं।
अनोखे तरीके से किया प्रोपोज
अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैच में 264 रन बनाने वाले तथा आईपीएल में मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा ने रितिका को रात के समय बोरीवली स्पोट्र्स क्लब में प्यार का इजहार किया। हालांकि रोहित शर्मा रितिका को किसी बड़े रेस्टोडेंट, या कहीं और भी प्रोपोज कर सकते थे। उनका ये प्यार का इजहार कुछ हटके है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इसी स्पोट्र्स क्लब की धरती से कभी महान खिलाड़ी बनने का सपना देख था। इसी कारण उन्होंने अपने प्यार का इजहार यहां करना सबसे उचित समझा। रोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में प्रपोज किया।