Sports

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने अपने रिश्ते को और खास बनाने के लिए एक साथ टैटू बनवाया है। दोनों ने बेंगलुरु के एक टैटू स्टूडियो में एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों का टैटू बनवाया, जिसे काफी व्यक्तिगत अंदाज में डिजाइन किया गया है।Image

अर्शदीप की बांह पर 'SK', समरीन के हाथ पर 'AS'

अर्शदीप ने अपनी ऊपरी बांह पर “SK” का टैटू बनवाया है। खास बात यह है कि इन अक्षरों को समरीन की अपनी हैंडराइटिंग में डिजाइन किया गया है। वहीं, समरीन ने अपनी बांह पर “AS” का टैटू बनवाया है, जिसे अर्शदीप की हैंडराइटिंग में बनाया गया है। दोनों टैटू के साथ एक छोटा-सा लाल दिल भी बना हुआ है, जिसे एक ही लगातार लाइन में डिजाइन किया गया है।

मैचिंग टैटू को बनाया बेहद पर्सनल

इन टैटू की खासियत सिर्फ एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षर होना नहीं है। दोनों ने अपनी-अपनी असली हैंडराइटिंग को टैटू का हिस्सा बनाया है। हैंडराइटिंग के प्राकृतिक झुकाव और छोटे-छोटे अंतर को भी बरकरार रखा गया है। इस वजह से दोनों टैटू सामान्य मैचिंग टैटू की बजाय काफी व्यक्तिगत नजर आते हैं।Image

बेंगलुरु के टैटू स्टूडियो ने शेयर किया BTS

जिस स्टूडियो में दोनों ने टैटू बनवाया, उसने शनिवार को इंस्टाग्राम पर इसका बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया। इस दौरान दोनों ने एक साथ टैटू बनवाया। समरीन ने इसी विजिट के दौरान अपना बर्थ-फ्लावर टैटू भी बनवाया।

कैसे चर्चा में आया अर्शदीप और समरीन का रिश्ता?

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर का रिश्ता इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था। इसकी शुरुआत अर्शदीप की एक Snapchat तस्वीर से हुई थी, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए थे। तस्वीर में लड़की की पहचान सामने नहीं आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर को लेकर पड़ताल शुरू की और लड़की की पहचान अभिनेत्री समरीन कौर के रूप में की जाने लगी।

धर्मशाला में भी साथ नजर आया था कपल

इसके बाद सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में अर्शदीप और समरीन को धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते हुए देखा गया था। एक वीडियो में अर्शदीप किसी व्यक्ति को उनकी रिकॉर्डिंग करने से रोकने की कोशिश करते हुए भी नजर आए थे।अब दोनों के एक साथ टैटू बनवाने की तस्वीरें और वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।