Sports

नई दिल्लीः WWE में द ग्रेट खली, जिंदर महल, समीर सिंह, सुनील सिंह और कविता देवी के अलावा एक और पंजाबी सुपरस्टार है जो पंजाबी मूल का है और इस समय WWE के मेन रोस्टर में कमाल कर रहा है। रैसलमेनिया 34 के बाद रॉ में ऑथर्स ऑफ पेन ने डेब्यू किया था। ऑथर्स ऑफ पेन में अकम और रेज़र नाम के दो सुपरस्टार्स है। जिन्होंने टैग टीम बनाकर सभी के छक्के छुड़ा दिए थे। 

आपको बता दें कि अकम पंजाबी मूल के हैं और वह एक कनैडियन प्रोफेशनल रैसलर है। इनका असली नाम सनी धींसा हैं। 20 मई 1993 को उनका जन्म ब्रिटिश कोलम्बिया में हुआ था। अकम के माता-पिता सिख है। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि अकम काफी अच्छी पंजाबी बोल लेते है। वह WWE के अंदर भी पंजाबी अंदाज में नजर आते है। उन्होंने पंजाबी स्टाइल में मनी इन द बैंक के लिए चेतावनी दी है।
 


अकम ने साल 2014 में WWE को साइन किया था। इसके बाद उन्होंने WWE परफॉर्म सेंटर में ट्रेनिंग शुरू की। NXT में फिर अकम ने 4 अप्रैल 2015 में डेब्यू किया। फरवरी 2016 में उन्होंने रेजर के साथ टैग टीम बनाई और तभी से इनका नाम ऑथर्स ऑफ पेन पड़ गया। यहां से इनके असली करियर को पंख लग गए। फिर इन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और NXT टैग टीम चैंपियन बन गए। NXT में इऩ्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया और इसका ईनाम भी साल 2018 में WWE ने उन्हें दिया।

रैसलमेनिया के बाद हुई रॉ में मेन रोस्टर में ऑथर्स ऑफ पेन का डैब्यू हुआ। इस समय अकम और रेजर दोनों हील की भूमिका में रॉ में कमाल कर रहे है। अकम के शुरूआती करियर के बारे में बात करें तो उन्हें शुरू से ही रैसलिंग का काफी शौक था। उऩ्होंने बचपन से ही इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। कनाडा में उन्होंने अपना लोहा मनवाते हुए फ्रीस्टाइल रैसलिंग में तीन बार वो चैंपियन बने। रॉ ब्राड में इन्होंने अभी तक कई रैसलर्स को धूल चटा दी है और जिस तरह इऩ दोनों का काम है, आगे आने वाले समय में वो रॉ टैग टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम कर सकते है।