Sports

जालन्धर : आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे रसेल वही कहर मचा रहे हैं जो अब से पहले क्रिस गेल मचाया करते थे। सीजन में 7 मैच खेल चुके आंद्रे रसेल के नाम पर 29 छक्के दर्ज हो गए हैं। यानी वह हर मैच में औसत 4.14 की औसत से छक्के लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ईडन गार्डन के मैदान पर रसेल के मसल्स की पावर एक बार फिर से देखने को मिली। उन्होंने महज 20 गेंदों में चार गगनचुंबी छक्के लगाकर 45 रन बनाए। वह जिस गेंद पर कैच आऊट हुए अगर वहां फील्डर न होता तो यह गेंद भी बाउंड्री लाइन पार कर सकती थी।

ऑरेंज कैप की रेस में आए तीसरे स्थान पर
Andre Russell show his muscle power, hitting average 4.14 six in every match
349 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
317 लोकेश राहुल, किंग्स इलैवन पंजाब
302 आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स
263 जॉनी बेयरस्टो, सनराइजर्स हैदराबाद
223 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
Andre Russell show his muscle power, hitting average 4.14 six in every match
29 आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स
18 क्रिस गेल, किंग्स इलैवन पंजाब
17 कैरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस 
13 नीतिश राणा, कोलकाता नाइट राइडर्स
11 एबी डीविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

एक ही जैसे मारे दो छक्के, देखें वीडियो