Sports

जालन्धर : मुंबई इंडियंस के ऑलरउंडर प्लेयर कु्रणाल पांड्या ने बीते दिनों अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे बॉलीवुड स्टार अजय देवगन को ट्विटर पर मैसेज डालकर विश की थी। कु्रणाल ने लिखा था- सिंघम, सुपरस्टार और मेरे कार्बन कॉपी, मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Ajay devgn Offer krunal Pandya one movie with him

मजे की बात यह है कि क्रुणाल का ट्विट पढ़कर अजय देवगन ने भी उन्हें रिप्लाई किया साथ ही एक फिल्म साथ करने की ऑफर भी कर दी। दरअसल अजय देवगन ने क्रुणाल के बर्थडे विश ट्विट पर लिखा था- धन्यवाद क्रुणाल.. एक डबल रोल की फिल्म साथ में करते हैं। अजय के इस रिप्लाई को क्रिकेट फैंस ने बेहद पसंद किया। इसके बाद अजय और क्रुणाल की फोटो सोशल साइट्स पर डुप्लीकेट के नाम पर ट्रेंड होने लगीं। 

Ajay devgn Offer krunal Pandya one movie with him

खास बात यह है कि अजय देवगन ने जब क्रुणाल को साथ फिल्म करने का ऑफर दिया था तो कु्रणाल ने भी आगे से एक शर्त रख दी। यह शर्त यह थी कि पहले अजय देवगन वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए चीयर करने आए। उसके बाद साथ में फिल्म की जाएगी।