Sports

हैदराबाद : भारत में पहली एबीबी एफआईए फॉर्मूल ई विश्व चैम्पियनशिप रेस हैदराबाद में 11 फरवरी को होगी और इसके टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई। तेलंगाना के विशेष मुख्य सचिव (नगर निकाय प्रशासन) अरविंद कुमार ने पहली टिकट खरीदी। इस मौके पर भारतीय मोटर स्पोटर्स क्लब महासंघ के अध्यक्ष अकबर इब्राहिम मौजूद थे। यह रेस फॉर्मूला ई के नौवें सत्र की चौथी रेस होगी। पहली 3 रेस मेक्सिको सिटी और रियाद में हो चुकी हैं। इसमें 11 टीमों की 22 कारें भाग लेंगी। कुल 22500 टिकट आनलाइन बिक्री के लिये उपलब्ध होंगे।