Punjab

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालंधर (धवन): देश के प्रमुख अंकशास्त्रियों ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि नीला रंग ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुभ है। उन्होंने यह बात भी स्वीकार की है कि 30 जून को भारत-इंगलैंड के मध्य खेले गए मैच के लिए यह दिन इंगलैंड के लिए दोहरे रूप से शुभ था। जाने-माने अंक शास्त्री संजय जुमानी तथा श्वेता जुमानी का मानना है कि नीला रंग भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा शुभ है। नम्बर-3 इंडिया व नम्बर 6 भारत के लिए नीला रंग सर्वोत्तम है।

उन्होंने कहा कि चाहे 30 (अंक 3) भारत के लिए भी शुभ थी परन्तु इंगलैंड के लिए दोहरी रूप से यह तारीख शुभ थी। नम्बर-3 इंगलैंड के लिए इसलिए शुभ थी क्योंकि इंगलैंड के लिए अंकों का कुल जोड़ नम्बर-8 बनता है व 8 अंक के लिए नम्बर 1, 3, 5 व 6 हमेशा शुभ रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि इंगलैंड की तरफ से मैन ऑफ दि मैच बने जॉनी बैरिस्टो का भी नम्बर-8 अंक बनता है। उन्होंने 111 रन बनाए जिनका कुल जोड़ अंक 3 बनता है और 30 जून को ही मैच हुआ जिसका जोड़ भी 3 अंक बनता है। उन्होंने जर्सी नम्बर-51 पहनी हुई थी, जिसका कुल जोड़ 6 अंक बनता है। इसी तरह रोहित शर्मा का अंक 3 है व वह 33वें वर्ष से गुजर रहे हैं, जिसका जोड़ 6 अंक बनता है।

रोहित ने 45 नम्बर की जर्सी पहनी हुई है, जिसका कुल जोड़ 9 अंक बनता है। रोहित ने कल मैच में 102 रन बनाए जिनका कुल जोड़ 3 अंक बनता है। इस तरह 3, 6 व 9 अंकों की प्रधानता रोहित में देखी गई। मोहम्मद शमी का अंक भी 3 है व 2019 का कुल जोड़ भी 3 अंक बनता है, इसलिए यह वर्ष गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए काफी शुभ रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि कल भारतीय क्रिकेट टीम ने इंगलैंड के खिलाफ ऑरेंज रंग की ड्रैस पहनी हुई थी, जबकि इंगलैंड के खिलाडिय़ों ने नीले रंग की ड्रैस पहनी हुई थी, इसलिए नीला रंग इंगलैंड के लिए शुभ रहा, जिस कारण उनकी टीम को जीत मिली। उन्होंने कहा कि यद्यपि ऑरेंज रंग बुरा नहीं है परन्तु यह नीले जितना शुभ भी नहीं है।