National

जालन्धर : पी.ए.पी. गोल्फ क्लब में गोल्फ एक्सपर्ट सोसायटी की ओर से पहली ओपन गोल्फ लीग करवाई गई जिसमें कपूरथला के जगमोहन सिंह सीनियर कैटेगरी बी+ के अलावा ओवरऑल विनर चुने गए। गुरिंदर सिंह विरदी और अजय अग्रवाल संयुक्त तौर पर रनरअप रहे। वहीं, नरिंदर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लीग में खास तौर पर युवा लड़के-लड़कियों की 6 कैटेगरी रखी गई थी जिसमें चंडीगढ़, खन्ना, लुधियाना से आए गोल्फर्स ने हिस्सा लिया।

 

 

इन्होंने हासिल की जीत
ओवरऑल चैम्पियन और लॉगेस्ट ड्राइव : जगमोहन सिंह
नियरैस्ट टू पिन : अंश ढींगरा
स्ट्रेट ड्राइव : आर.एस. बेदी
पुटिंग : नीलाक्षी
कैटेगरी ए : सवीर सिंह
कैटेगरी बी : अंश ढींगरा
कैटेगरी सी : बासिल सिंघल  
कैटेगरी डी : यजुर मनचंदा
कैटेगरी ई : विष्णु मंडल
कैटेगरी एफ : संभव अग्रवाल
गर्ल्स की कैटेगरी सी में मिराया शर्मा और कैटेगरी डी में कीरत खन्ना प्रथम रहीं।

गोल्फ टैलेंट को दे रहे मंच : लीग संचालक विष्णु मंडल ने बताया कि शहर में गोल्फ प्रेमियों की संख्या ज्यादा होने से हर बार हमें बढ़-चढ़कर सहयोग मिलता रहा है। हम लीग के जरिए पंजाब और चंडीगढ़ से गोल्फ टैलेंट को आगे लाने के लिए मंच दे रहे हैं। इन विभिन्न टूर्नामैंट के विजेताओं को आगे फाइनल में भिड़ने का मौका मिलेगा।

 


गोल्फर्स के साथ पेरेंट्स ने भी बताएं गोल्फ खेलने के फायदे

 

PAP Golf League, Golf Club, Golfer Jagmohan singh, RS Bedi, Golf news, Pap Golf club, पीएपी गोल्फ लीग, गोल्फ क्लब, गोल्फर जगमोहन सिंह, आरएस बेदी, गोल्फ समाचार, पीएपी गोल्फ क्लब

 

आप सुबह उठकर जब हरे मैदान पर ताजी हवा में खेलने निकलते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डालती है। बिजनेसमैन जोकि काफी व्यस्त रहते हैं, के लिए यह बेहतरीन खेल है। -दलजीत सिंह छाबड़ा

PAP Golf League, Golf Club, Golfer Jagmohan singh, RS Bedi, Golf news, Pap Golf club, पीएपी गोल्फ लीग, गोल्फ क्लब, गोल्फर जगमोहन सिंह, आरएस बेदी, गोल्फ समाचार, पीएपी गोल्फ क्लब

 

गोल्फ खेलने से आप मानसिक तौर पर मजबूत होते हैं साथ ही आपको रणनीति तैयार करने और उसको लागू करने में भी मदद मिलती है। यह आपको सटीकता, फोकस और एकाग्रता सिखाता है। -सोनू कलसी

PAP Golf League, Golf Club, Golfer Jagmohan singh, RS Bedi, Golf news, Pap Golf club, पीएपी गोल्फ लीग, गोल्फ क्लब, गोल्फर जगमोहन सिंह, आरएस बेदी, गोल्फ समाचार, पीएपी गोल्फ क्लब

 

गोल्फ खेलना शुरू करना आसान है। आप बुनियादी कौशल हासिल करने के लिए दोस्तों के साथ इसे शुरू कर सकते हैं। खेल शुरूआत से ही रिश्तों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं। -आर.एस. बेदी

PAP Golf League, Golf Club, Golfer Jagmohan singh, RS Bedi, Golf news, Pap Golf club, पीएपी गोल्फ लीग, गोल्फ क्लब, गोल्फर जगमोहन सिंह, आरएस बेदी, गोल्फ समाचार, पीएपी गोल्फ क्लब

 

गोल्फ आऊटडोर कोर्स पर खेला जाने वाला खेल है। खास तौर पर अमरीका, कैनेडा जैसे मुल्कों में इनके प्लेयर्स की काफी मांग रहती है। इसलिए यह बच्चे को बेहतरीन भविष्य बनाने में भी मदद करता है। -सिमरन गुजराल

PAP Golf League, Golf Club, Golfer Jagmohan singh, RS Bedi, Golf news, Pap Golf club, पीएपी गोल्फ लीग, गोल्फ क्लब, गोल्फर जगमोहन सिंह, आरएस बेदी, गोल्फ समाचार, पीएपी गोल्फ क्लब

गोल्फ में चोट लगने का जोखिम भी कम होता है। यह रचनात्मकता और रचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करता है, जैसे कि यह कल्पना करना कि आपका शॉट कहां और कितनी दूर तक जाएगा। -पलक खन्ना

PAP Golf League, Golf Club, Golfer Jagmohan singh, RS Bedi, Golf news, Pap Golf club, पीएपी गोल्फ लीग, गोल्फ क्लब, गोल्फर जगमोहन सिंह, आरएस बेदी, गोल्फ समाचार, पीएपी गोल्फ क्लब

 

बच्चे इस गेम में महारत हासिल कर विदेशी यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप हासिल कर रहे हैं जिससे उनका विदेश में जाकर पढ़ने का सपना पूरा हो जाता है। यह फ्रैंड सर्कल मजबूत करने का भी जरिया है। -रोहिणी सग्गी

PAP Golf League, Golf Club, Golfer Jagmohan singh, RS Bedi, Golf news, Pap Golf club, पीएपी गोल्फ लीग, गोल्फ क्लब, गोल्फर जगमोहन सिंह, आरएस बेदी, गोल्फ समाचार, पीएपी गोल्फ क्लब

 

दोस्तों के साथ संपर्क में रहने का एक शानदार जरिया है गोल्फ। नए लोगों से मिलने का अवसर प्रदान करता है। यह तनाव कम करने में मदद है। एक गेम आपको शारीरिक तौर पर भी फिट रखता है। -जगमोहन सिंह

 

PAP Golf League, Golf Club, Golfer Jagmohan singh, RS Bedi, Golf news, Pap Golf club, पीएपी गोल्फ लीग, गोल्फ क्लब, गोल्फर जगमोहन सिंह, आरएस बेदी, गोल्फ समाचार, पीएपी गोल्फ क्लब

 

25 साल गोल्फ खेलते हो गए हैं। यह एक्रागता बढ़ाने के लिए सबसे बढ़िया खेल है। पूरी दुनिया में गोल्फ खेला जाता है। यह ओलिम्पिक इवैंट हैं। बच्चों को इस खेल में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। -एस.एस. कालड़ा