गंभीर, युवराज को बाहर निकालने में धोनी का हाथ नहीं

Edited By ,Updated: 22 Sep, 2016 02:06 AM

dhoni gambhir yuvraj test retirement sandeep patil

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा ...

नई दिल्ली: चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी लेकिन उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास उनके लिए हैरान कर देने वाला था। पाटिल ने इसके साथ ही साफ किया कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाडिय़ों को बाहर करने में धोनी का हाथ था।  

पाटिल ने कहा, ‘‘बेशक हमने धोनी को कप्तानी से हटाने पर संक्षिप्त चर्चा की थी लेकिन हमने सोचा कि इसके लिये समय सही नहीं है कि क्योंकि विश्व कप (2015) पास में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें महसूस हुआ कि नए कप्तान को कुछ समय दिया जाना चाहिए। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने धोनी को कप्तान बनाये रखा। मेरा मानना है कि विराट को सही समय पर कप्तानी मिली। विराट छोटे प्रारूपों में भी टीम की अगुवाई कर सकता है लेकिन अब इसका फैसला नई चयनसमिति को करना होगा। ’’ 

पाटिल ने धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले को हैरान करने वाला बताया क्योंकि टीम आस्ट्रेलिया में तब जूझ रही थी।  उन्होंने कहा, ‘‘वह कड़ी श्रृंखला थी। मैं यह नहीं कहूंगा कि धोनी एक डूबते जहाज के कप्तान थे लेकिन चीजें हमारे अनुकूल नहीं हो रही थी। एेसे में हमारा एक सीनियर खिलाड़ी संन्यास का फैसला करता है। यह हैरान करने वाला था लेकिन आखिर में यह धोनी निजी फैसला था। ’’ 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!