Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 04:58 PM
एक पूर्व हॉकी प्लेयर अपैया चेनंदा की उसकी पत्नी के द्वारा हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
नई दिल्लीः एक पूर्व हॉकी प्लेयर अपैया चेनंदा की उसकी पत्नी के द्वारा हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक अपैया की पत्नी अमिता अपय्या ने नशे की हालत में पड़कर उसकी छाती पर चाकूओं से 9 वार किए। अपैया ने अपने बचाव के लिए आवाज लगाई, जिसे सुनकर उनका बेटा गणपति दौड़ा चला आया। उसने पड़ोसियों को इकट्ठा किया और पुलिस को जानकारी देते हुए दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
आरोपी पत्नी ने खुद को भी किया घायल
आरोपी पत्नी अमिता ने पति पर चाकूओं से हमला करने के बाद खुद पर भी हमला किया। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भेजा, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण अपैया की माैत हो गई, जबकि आरोपी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्त में ले लिया है आैर वह अस्पताल में उनकी निगरानी में है।
प्राॅपर्टी के चलते हुआ था विवाद
पुलिस के द्वारा जांच करने के बाद खुलासा हुआ कि दोनों के बीच प्राॅपर्टी को लेकर विवाद हुआ। शनिवार की दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच दोनों के बीच विवाद हुआ था। पूर्व हॉकी खिलाड़ी अपय्या मालाड वेस्ट के अग्रवाल ट्रिनिटी, ध्रुव पार्क (A.T.T ) बिल्डिंग की 27वीं मंजिल पर अपनी वाइफ अमिता अपय्या के साथ रहते थे।
पुलिस के मुताबिक, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अपय्या देवय्या चेनन्दा (52) एक डाटा कंपनी में काम करता था। इसी बिच अमिता अपय्या नाम की एक लड़की से उसका प्यार हो गया और शादीशुदा होने के बाद भी अपय्या ने दूसरी शादी कर ली। इस शादी के बाद अपय्या की पहली पत्नी बेंगलोर में रहने लगी। लेकिन उसका लड़का गणपति पिता के साथ ही रहता था। अपय्या की दूसरी पत्नी और आरोपी अमिता की भी एक लड़की है, जो पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग करती है। अपय्या हॉकी के एक अच्छे प्लेयर थे वे एयरइंडिया, टाटा और बॉम्बे टीम के लिए खेल चुके हैं।