Sports

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के मिलान शहर में शादी कर ली है और अब ये जोड़ी हनीमून मनाने के लिए रोम पहुंच चुके हैं। हाल ही में शादी के बाद इस जोड़ी का पहला फोटो सामने आया है, जो कि अनुष्का ने अपने फेसबुक अंकाउट से अपलोड किया है। 

शादी के बाद यह दोनों का पहला फोटो है, जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे है। इस फोटो के साथ अनुष्का ने लिखा है कि यहां स्वर्ग है सचमुच। अनुष्का के हाथों में मेहंदी सजी हुई है। 

बता दें कि अनुष्‍का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अब दोनों के फैंस को उनके रिसेप्‍शन का इंतजार है जो 26 दिसंबर को होने वाला है। कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई हैं।