Sports

नई दिल्ली: WWE भारत में 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।  ये इवेंट दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। इस स्टेडियम में 20 हजार लोग आराम से बैठकर मैच देख सकते हैं। इसलिए कंपनी ने इस स्टेडियम को चुना है। भारत में सभी जिंदर महल और ट्रिपल एच की फाइट को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। 

बिजनेस बढ़ाने के लिए अब WWE भारत में लाइव इवेंट करने जा रहा है। जिसके लिए हर कोई एक्साइटिड है। क्योंकि भारत में जिंदर महल और मशहूर WWE स्टार ट्रिपल एच की फाइट होगी। जो काफी सालों बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी उत्साहित हैं। वरुण धवन ने तो ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें होने WWE की जानकारी दी और अपनी दीवानगी जाहिर की है।  इस ट्वीट को देखकर WWE के रेसलर्स भी काफी एक्साइटिड हैं। 

वरुण ने किया ये ट्वीट
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने ट्विटर के जरिए WWE को प्रमोट किया है। उन्होंने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इवेंट 9 दिसंबर को दिल्ली में होगा और जिंदर महल का मुकाबला ट्रिपल एच से होगा। सेथ रोलिंस को टैग करते हुए उन्होंने बताया कि वो उनके कितने बड़े फैन हैं। बता दें, वरुण धवन WWE के बहुत बड़े फैन हैं। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने WWE की दीवानगी जाहिर की थी और सुपरस्टार रॉक का फैन बताया था।