Sports

बर्लिन : बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन को यहां एफआईएच के 2017 हाकी स्टार अवाड्र्स में दोहरी सफलता मिली जब उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और साल का उभरता हुआ स्टार खिलाड़ी चुना गया। वान डोरेन को लगातार दूसरे साल उभरता हुआ स्टार खिलाड़ी चुना गया। अर्जेन्टीना की डेलफीना मेरिनो साल 2017 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई। वहीं, भारत को हॉकी स्टार अवॉड्र्स में निराशा का ही सामना करना पड़ा।    

मारिया जोसदूसरे साल उभरती हुए सर्वश्रेष्ठ महिला 
स्टिलवर्क बर्लिन में रंगारंग समारोह में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एचआईएच) ने पिछले साल खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिए। अर्जेन्टीना की मारिया जोस ग्रेनाटो को लगातार दूसरे साल उभरती हुए सर्वश्रेष्ठ महिला स्टार खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने लगभग 12 महीने पहले भारत में भी यह पुरस्कार जीता था। 

मेडी हिंच लगातर दूसरे साल सर्वश्रेश्इ महिला गोलकीपर
इंग्लैंड और ग्रेट ब्रिटेन की मेडी ङ्क्षहच को भी लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना गया। विन्सेंट वनाश ने बेल्जियम के पुरस्कारों की सूची में इजाफा गया जब उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। इस साल किसी भी भारतीय को इन पुरस्कारों के लिए नामित नहीं किया गया था। इसके अलावा 2017 के सर्वश्रेष्ठ कोच को भी पुरस्कृत किया गया। 

एलिसन अन्नान को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच 
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसन अन्नान को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच जबकि अर्जेन्टीना के मैक्स कालडस और न्यूजीलैंड के शेन मैकलियोड को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच चुना गया। स्काटलैंड की सारा विल्सन को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला अंपायर जबकि घरेलू सरजमीं पर हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के बाद संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के जान राइट को सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंपायर चुना गया।