Sports

फीनिक्स: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने कल यहां आखिरी दिन छह बर्डी की मदद से चार अंडर 68 का स्कोर बनाया जिससे वह एलपीजीए फाउंडर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 26वें स्थान पर रही। यह 19 वर्षीय भारतीय एलपीजीए में अपने दूसरे सत्र में हिस्सा ले रही है। उन्होंने पहले नौ होल में तीन बर्डी बनाई और एक बोगी की।

अंतिम नौ होल में फिर से उन्होंने यही प्रदर्शन दोहराया। अदिति तीसरे दौर तक चार अंडर 212 के साथ संयुक्त 50वें स्थान पर थी लेकिन अंतिम दौर में अच्छे प्रदर्शन से आखिर में उनका स्कोर आठ अंडर 280 रहा और वह संयुक्त 26वें स्थान पर पहुंचने में सफल रही। इससे उन्हें 12,697 डालर का चेक मिला। इस बीच 29 वर्षीय इन्बी पार्क ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए एलपीजीए में 19वां खिताब जीता। उनका कुल स्कोर 19 अंडर 269 रहा।