Sports

मुंबई: मुंबई मैराथन के 15वें संस्करण में रविवार को इथियोपिया के धावकों का दबदबा रहा। पुरूष वर्ग में इथियोपिया के सोलोमन डेकिसा ने दो घंटे नौ मिनट और 34 सेकेंड में फुल मैराथन में पहला स्थान हासिल किया। इथियोपिया के ही सुमेत अकालनाव दूसरे स्थान पर रहे जबकि केन्या के जोशुआ किपकोरिर को तीसरा स्थान मिला।  

महिला वर्ग में इथियोपिया की अमाने गोबेना ने दो घंटे 24 मिनट और 49 सेकेंड का समय लेकर खिताबी जीत हासिल की। उन्होंने केन्या की बोर्नेस किटुर को पछाड़ा। इथियोपिया की शुको गेनोमो तीसरे स्थान पर रही।
PunjabKesari
भारतीय एथलीटों के पुरुष वर्ग में गोपी थोनाकल ने दो घंटे 16 मिनट और 52 सेकेंड में मैराथन को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। मात्र दो सेकेंड से पिछड़कर नितेंद्र सिंह रावत दूसरे स्थान पर रहे। श्रिनु बुगाता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। महिला वर्ग में सुधा सिंह ने दो घंटे 48 मिनट और 32 सेकेंड में फुल मैराथन को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। ज्योति गवाते दूसरे और पारुल चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।