Sports

कोलंबो: शिखर धवन के एक और अर्धशतक से भारत ने गुरूवार को बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर निदाहास ट्राॅफी त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया और पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली उसकी टीम को आठ विकेट पर 139 रन ही बनाने दिए। मनीष पांडे ने नाबाद 27 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे भारत ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाते ही बांग्लादेश साझा रूप से अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ दर्ज था। अब ये तीनों टीमें अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 49 हार के साथ बराबरी पर आ गई हैं। 

बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 49वीं हार 72वें मैच में मिली है। जबकि उसे केवल 21 मैचों में जीत हासिल हुई है। वहीं निधास ट्रॉफी की मेजबान श्रीलंका को 105 मैचों में 54 में जीत और 49 हार का मुंह देखना पड़ा है। हार के मामले में बराबरी पर काबिज न्यूजीलैंड की टीम को 111 मैचों में 54 में जीत और 49 में मात मिली है। मैचों की संख्या के आधार पर तीनों टीमें बराबरी पर हैं लेकिन कुल मैचों की संख्या के आधार पर तीनों पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप 5 टीमें-
टीम                          मैच         हार        जीत
बांग्लादेश                   72         49          21
श्रीलंका                    105         49          54
न्यूजीलैंड                  111        49          54
इंग्लैंड                      100         47         48
पाकिस्तान                123        74          46