Sports

मेलबर्नः भारत की अरुणा बी रेड्डी जिम्नास्टिक विश्व कप की वाल्ट स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद यहां महिला फ्लोर स्पर्धा के अंतिम राउंड में सातवें स्थान पर रहीं।          

अरुणा कल इतिहास रचते हुए जिम्नास्टिक विश्व कप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बनी थी। लेकिन हैदराबाद की यह खिलाड़ी आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी और 10 . 833 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं।          

भारत के राकेश पात्रा भी पैरलल बार के अंतिम राउंड में सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने 13 . 433 अंक जुटाए जो स्वर्ण पदक विजेता चीन के शियाओमिंग वू से 1 . 400 अंक कम रहे। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2014 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता आशीष कुमार ने भी निराश किया और वह पुरुष वाल्ट फाइनल राउंड में 13 . 583 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहे।