Latest News

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को 2018 में कलिंगा स्टेडियम में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के आधिकारिक लोगो और शुभंकर का अनावरण किया। वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी तथा करीब 15,000 दर्शक स्टेडियम में बैठकर खेल का आनंद ले सकते हैं।


पटनायक ने कहा, ‘हॉकी विश्व कप का लोगो जारी करके मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ओड़िशा तेजी से भारत का खेल स्थल बनता जा रहा है जिसने कुछ महीने पहले सफलतापूर्वक एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया था।

राज्य के खिलाड़ी सम्मानित
पटनायक ने इस अवसर पर राज्य के 59 खिलाड़ियों में 76.75 लाख रूपए की पुरस्कार राशि भी वितरित की। हॉकी खिलाड़ियों दिपसान टिर्की, अमित रोहिदास, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो और रशमिता मिंज में से प्रत्येक को 7.5 लाख रूपए दिए गए।