Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन दोहरा शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जायसवाल ने 231 गेंदों पर 14 चौकों और 10 छक्कों की मदद से दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ ही जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 

एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के 

12 यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024*
12 वसीम अकरम बनाम ज़िम शेखुपुरा 1996
11 एम हेडन बनाम ज़िम पर्थ 2003
11 एन एस्टल बनाम इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 2002
11 बी मैकुलम बनाम पाक शारजाह 2014
11 बी मैकुलम बनाम एसएल क्राइस्टचर्च 2014
11 बेन स्टोक्स बनाम एसए केप टाउन 2016
11 कुसल मेंडिस बनाम आयरलैंड गाले 2023

भारत के लिए दूसरी पारी में दोहरा शतक 

203* एमएके पटौदी बनाम इंग्लैंड दिल्ली 1964
200* डी सरदेसाई बनाम वेस्टइंडीज मुंबई बीएस 1965
220 सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
221 सुनील गावस्कर बनाम इंग्लैंड द ओवल 1979
281 वीवीएस लक्ष्मण बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001
212 वसीम जाफर बनाम वेस्टइंडीज सेंट जॉन्स 2006
214* यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024 

लगातार टेस्ट में 200 का आंकड़ा छूना (भारत)

विनोद कांबली : 224 बनाम इंग्लैंड मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, 227 बनाम जिम्बाब्वे दिल्ली (1992/93)
विराट कोहली : 213 बनाम श्रीलंका नागपुर, 243 बनाम श्रीलंका दिल्ली (2017/18)
यशस्वी जयसवाल : 209 बनाम इंग्लैंड विजाग, 214* बनाम इंग्लैंड राजकोट 

टेस्ट में अब तक जायसवाल 

पहले टेस्ट में फिफ्टी
दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक
तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक

यशस्वी जयसवाल टेस्ट सीरीज बनाम इंग्लैंड 

पारी- 6
रन- 545
औसत - 109
सौ - 2
अर्द्धशतक - 1
चार - 50
छक्के- 22 

मैच की बात करें तो पहली पारी में 445 रन बनाने के बाद भारत ने इंग्लैंड को 319 पर ढेर कर 126 रन की लीड हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में सरफराज खान (68) के अर्धशतक और यशस्वी जायसवाल (214) के दोहरे शतक की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाते हुए इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य दिया। हालांकि शुभमन गिल (91) शतक नहीं लगा पाए और गलत कॉल के कारण रन आउट हो गए।