Sports

जालन्धर : डब्लयू.डब्लयू.ई. के मेय यंग क्लासिक टूर्नामैंट की विजेता रही महिला रैसलर टोमी स्ट्रॉम इंटरनेट लीक का शिकार हो गई हैं। उनकी कुछ न्यूड फोटो और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इंटरनेट लीक से परेशान टोमी का हौसला बढ़ाने के लिए डब्लयूडब्लयूई स्मैकडाउन की मैनेजर पेजे सामने आई है।

WWE wrestler Toni storm leaked nude photos are shared online

पेजे जो खुद इंटरनेट लीक का शिकार हुई थी, ने टोमी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि टोमी स्ट्रॉम मैं आपको स्पोर्ट करती हूं क्योंकि मैं भी इस परिस्थिति से गुजर चुकी हूं। यह मुश्किल वक्त होता है। लोग कभी इसको समझ नहीं पाएंगे। लेकिन तुम खुद को मजबूत बनाए रखना। आपका भविष्य धुंधला नहीं बल्कि बहुत उज्ज्वल है।

टोमी स्टार्म ने डिलीट किए अपने सोशल अकाऊंट

WWE wrestler Toni storm leaked nude photos are shared online

टोमी की फोटो जैसे ही लीक हुई टोमी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाऊंट डिलीट कर दें। हालांकि टोमी उक्त फोटो और वीडियो को वायरल होने से रोक नहीं पाई। देखते ही देखते इंटरनेट पर टोमी की न्यूड फोटो ट्रेंड में आ गई। बता दें कि डब्लयू.डब्लयू.ई. स्टार्स के लिए न्यूड फोटो लीक कोई नई समस्या नहीं है। इससे पहले पेजे के अलावा महिला रैसलर शार्लेट फ्लेयर, जेलिना वेगा, समर रे और रूबी रायट भी इसका शिकार हो चुकी हैं।

WWE wrestler Toni storm leaked nude photos are shared online

WWE wrestler Toni storm leaked nude photos are shared online

पेजे भी हो चुकी है इंटरनेट लीक का शिकार

Punjab kesari sports paige hot image sexy image

पेजे भी इंटरनेट लीक के कारण करीब साल भर रिंग से दूर रही थी। पेजे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे फोटो और वीडियो लीक होने के कारण उन्हें अवसाद का शिकार होना पड़ा। वह घंटे अपने कमरे में बैठी रहती थी। दीवारों को घूरती रहती थी। उन्हें खुद में आत्मविश्वास वापस लाने के लिए करीब एक साल लग गया।