Sports

खेल डैस्क : ‘महिलाओं की साइकिलिंग में पुरस्कारों में सुधार हो रहा है’ कैप्शन लिखकर साइकिलिस्ट एलेन वैन डिज्क ने अपने ट्विटर पर एक फोटो क्या अपलोड की, स्पांसर प्रबंधकों की लोगों ने क्लास लगा दी। यह घटना 35 साल की डच साइकिलिस्ट एलेन वैन के साथ हुई है जिन्हें एक साइकिल चैम्पियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए स्पांसर ने जो ईनाम में किट भेजी उसमें कई अनैतिक वस्तुएं थीं। एलेन ऐसा गिफ्ट पाकर हैरान हो गई। इसमें एक बाइब्रेटर, एक आंखों पर बांधने वाली पट्टी भी थी।

वैन डिज्क ने फोटो शेयर कर कैप्शन दिया- महिलाओं की साइकिलिंग में पुरस्कारों में सुधार हो रहा है। आप टिप्पणियों में इसका उपयोग करने के तरीके के बारे में सुझाव छोड़ सकते हैं। वैन की इस पोस्ट पर फैंस ने विरोध भी दर्ज कराया। एक ने लिखा- यह सच नहीं हो सकता। यह अपमानजनक है !! आपको एक रिपोर्ट दर्ज करनी होगी। एक ने लिखा- कोई अन्य खेल उसे पुरस्कार के रूप में क्या देगा? यह अपमानजनक है। बता दें कि इससे पहले 2015 में रोंडे वैन ड्रेन्थे जीतने के बाद जोलियन डी’हूर को वैक्यूम क्लीनर दिया गया था। इसका बहुत विरोध हुआ था।