Sports

खेल डैस्क : आई.पी.एल. की मैगा ऑक्शन से पहले ही पंजाब किंग्स के बड़ा झटका लगा है। पंजाब ने ऑक्शन से पहले दो ही प्लेयर रिटेन किए थे। उम्मीद थी कि इस बार वह बिल्कुल नई टीम के साथ ऑक्शन में जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा देे दिया है। जाफर ने अपना पद छोडऩे की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए पंजाब फ्रेंचाइजी का आभार भी जताया। उन्होंने लिखा- धन्यवाद पंजाब किंग्स। आपके साथ काम करना काफी खुशी की बात रही। मैं आईपीएल 2022 के लिए अनिल कुंबले और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं।

पंजाब के पास अभी मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह ही हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले भारी भरकम राशि देकर अपने साथ मिलाया था। वहीं,जाफर की बात की जाए तो वह दो साल तक पंजाब किंग्स के साथ रहे। पंजाब की टीम में केएल राहुल, क्रिस गेल, डेविड मलान और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज रहे, जोकि जाफर से बल्लेबाजी पर अहम टिप्स लेते रहे। हालांकि पंजाब किंग्स की अगर बात की जाए तो आई.पी.एल. में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दोनों ही सीजन में उनकी टीम छठे पायदान पर रही।

Wasim Jaffer tweet, Wasim Jaffer, cricket news in hindi, आईपीएल मैगा ऑक्शन, पंजाब किंग्स,  sports news, IPL 2022, Accha chalta Hoon Duaon mein Yaad Rakhna, वसीम जाफर

पंजाब के लिए झटके रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले भी कप्तान केएल राहुल भी फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके हैं। बतौर कप्तान हालांकि राहुल का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं था लेकिन अगर बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने प्रत्येक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया था। अब पंजाब किंग्स के पास आगामी ऑक्शन में 72 करोड़ रुपए होंगे और उन्हें 23 खिलाड़ी खरीदने हैं। ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होनी हैं।