Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 में टीम इंडिया (Team India) के शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक बनाकर टीम इंडिया को 357 रन तक भी पहुंचाया था। जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर ही आऊट हो गई। भारत को 302 रन से बड़ी जीत मिली। टीम इंडिया के गेंदबाज इतने घातक दिखे कि श्रीलंका ने 3 रन पर ही 4 विकेट गंवा लिए थे। बढ़िया शुरूआत मिलने के बाद क्रिकेट फैंस को विराट कोहली का मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिला। 

 

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दर्शक बॉलीवुड गाना माई नेम इज लक्खन... गाते हुए दिखते हैं। दर्शकों को यह गाना गाते देखकर विराट कोहली भी अपने आप को रोक नहीं पाए। वह भी दर्शकों के साथ इस गाने की धुन पर थिरकते हुए दिखे। देखें वीडियो-

 

 

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए शुभमन गिल के 92 तो विराट कोहली के 88 रनों की बदौलत जोरदार शुरूआत की थी। रोहित महज 4 रन बनाकर आऊट हो गए थे। लेकिन मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के लगाकर 82 रन बनाए और स्कोर 300 पार करवा दिया। अंत में रविंद्र जडेजा ने 24 गेंदों पर 35 रन बनाकर स्कोर 357 रन तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका 55 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह ने 8 रन देकर एक, मोहम्मद सिराज ने 16 रन देकर तीन तो मोहम्मद शमी ने 18 रन देकर 5 विकेट लिए। जडेजा को भी एक विकेट मिला। भारत ने 302 रन से बड़ी जीत हासिल की। े

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका