Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आज शाम 7 बजे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अन्य खिलाड़ी मैदान में प्रैक्टिस करते नजर आए। इस अभ्यास मैच के दौरान भी धोनी की चतुराई का नमुना देखने को मिला। इसी वजह से फैंस धोनी की एक बार फिर सरहाना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं। 

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जो खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी किस तरह बाउंड्री लाइन पर कैच लपकते हैं। दरअसल, धौनी एक छक्के को रोकते हुए बाउंड्री लाइन को देखे बिना कैच लपकते हैं। हालांकि इस दौरान धोनी अपना बैलेंस खोते दिखाई देते हैं लेकिन वह गेंद को हवा में उछालकर बाउंड्री लाइन के अंदर जाकर कैच पकड़ने में कामयाब हो ही जाते हैं। 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Rate this CATCH of Mahi out of 10..!! 😎❤ . Excited for tommorow's #INDvAUS T20 Match ? 🔥🙌

को Mahi is Love (63k) (@dhoni.legend) द्वारा साझा की गई पोस्ट

धोनी के इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि धोनी कुछ भी कर सकते हैं। उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।