Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिर्फ 21 गेंदों पर 46 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ने एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कुमार संगकारा ने की जमकर तारीफ

RR के हेड कोच और श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की। संगकारा ने यहां तक कह दिया कि वैभव सूर्यवंशी उनसे भी बेहतर खिलाड़ी हैं।

संगकारा ने कहा, 'वह बहुत जिज्ञासु है, लेकिन मैं ध्यान रखता हूं कि उससे ज्यादा लंबी क्रिकेट बातचीत न हो। उसे सिर्फ रिलैक्स रहकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। अगर हम बात करते भी हैं तो क्रिकेट के अलावा दूसरी चीजों पर ज्यादा चर्चा करते हैं।'

‘उसे ज्यादा मदद की जरूरत नहीं’

जब संगकारा से पूछा गया कि क्या वह वैभव के लिए पिता जैसी भूमिका निभाते हैं, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'नहीं, उसे इसकी जरूरत नहीं है। वह मुझसे कहीं बेहतर खिलाड़ी है। उसे थोड़ी मदद चाहिए, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।'

IPL 2026 में शानदार रहा वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 486 रन बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के IPL 2026 आंकड़े

मैच: 12, रन: 486, औसत: 40.50, स्ट्राइक रेट: 209.13, शतक: 1, अर्धशतक: 3; उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज ने उन्हें IPL 2026 का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बना दिया है।

RR को मिली हार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाज टीम को जीत नहीं दिला सके। DC ने लक्ष्य हासिल कर RR को अहम मुकाबले में शिकस्त दी।

NO Such Result Found