Sports

बलारत : वाणी कपूर ऑस्ट्रेलियाई महिला पीजीए टूर (एलपीजीए) का कार्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय गोल्फर बन गई हैं। वाणी ने बलारत गोल्फ क्लब में खेले गये पहले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 71, 78 और 69 का कार्ड खेला। वह दो ओवर 218 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में 81 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था जिसमें से शीर्ष 20 को ऑस्ट्रेलियाई एलपीजीए में खेलने का मौका मिलेगा।

Vaani Kapoor take card for LPGA Australian Golf

Vaani Kapoor take card for LPGA Australian Golf

क्वालीफाइंग मुकाबले में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाडिय़ों में दीक्षा डागर संयुक्त रूप 30 वें, आस्था मदान संयुक्त 37वें और रिधिमा दिलावरी संयुक्त रूप से 57 वें स्थान पर रहीं।