Sports

टोक्यो:  टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरूष और महिला वर्ग की मैराथन नए ओलंपिक स्टेडियम से शुरू होकर वहीं पर समाप्त होगी और आयोजकों के अनुसार ऐसा इससे पहले आखिरी बार अटलांटा ओलंपिक 1996 में हुआ था। आयोजन समिति ने आज मैराथन का मार्ग घोषित किया। यह सपाट मार्ग होगा लेकिन आखिर में इसमें थोड़ी चढ़ाई होगी।           

आयोजकों ने कहा कि मैराथन सुबह सात बजकर 30 मिनट पर शुरू की जा सकती है ताकि टोक्यो की गर्मी और उमस से बचा जा सके। आयोजन समिति के प्रवक्ता मासा तकाया ने कहा कि मैराथन की शुरुआत का निश्चित समय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड की जुलाई में होने वाले बैठक के बाद घोषित किये जाने की संभावना है।