Sports

स्पोर्ट्स डेस्कः 'मैं हूं टी20 क्रिकेट का निर्माता' यह कहना है विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल का आैर यह बात कहीं ना कहीं सही भी है। गेल के नाम ऐसे रिकाॅर्ड दर्ज हो चुके हैं जहां तक पहुंचना अन्य बल्लेबाजों के लिए महज एक सपना ही रह जाएगा। हम आपको गेल द्वारा स्थापित किए गए 5 ऐसे रिकाॅर्ड्स से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिन्हें तोड़ने के लिए अन्य बल्लेबाजों की उम्र बीत जाएगी। क्या हैं वो रिकाॅर्ड्स आइए जानें-

पहला रिकाॅर्ड- गेल के नाम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में तीहरा, वनडे में दोहरा आैर टी20 में शतक है। गेल के अलावा कोई भी दुनिया में ऐसा बल्लेबाज नहीं है जिसके नाम तीनों फाॅरमेट में ऐसी उपलब्धि हो आैर ना ही इस उपलब्धि तक पहुंचना किसी के लिए आसान होगा।

दूसरा रिकाॅर्ड- आॅलओवर टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के भी गेल के नाम ही हैं। गेल ने अबतक 346 मैचों में 863 छक्के बरसाए हैं। वहीं इस मामले में उनके अासपास भी कोई बल्लेबाज खड़ा नहीं है। दूसरे नंबर पर उनके हमवतन किरोन पोलार्ड हैं जिन्होंने 431 मैचों में 550 छक्के लगाए।

तीसरा रिकाॅर्ड- रनों के मामले में भी गेल का कोई तोड़ नहीं है। गेल आॅलओवर 346 टी20 मैचों में 40.19 की आैसत से 11,737 रन बना चुके हैं। रनों के मामले में उनकी बराबरी करना किसी बल्लेबाज के लिए ख्वाब बनकर ही रह जाएगा। माैजूदा समय में ब्रैंडन मैक्कुलम ही 9462 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं, पर वो भी गेल का रिकाॅर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।

चाैथा रिकाॅर्ड- गेल के नाम आॅलओवर टी20 क्रिकेट में 346 मैचों में 22 शतक दर्ज हैं। उनके शतकों रिकाॅर्ड रिकाॅर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। साथ ही गेल के नाम टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड भी है। उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी।

पांचवा रिकाॅर्ड-
गेल की रेल जब चलती है तो दुनिया का हर गेंदबाज बेबस नजर आता है। गेल हमेशा से अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके गगनचुम्बी छक्के देखने के लिए हर क्रिकेट प्रेमी बेताब रहता है। गेल दुनिया के एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होनें अपने डेब्यू टेस्ट की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।
PunjabKesari