Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 08:34 AM
इंडिया रेड और इंडिया ब्ल्यू के बीच दलीप ट्राफी मैच के तीसरे दिन का खेल शुक्रवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। मैदान गीला होने के कारण शाम 7 बजे तीसरे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया...
कानपुर: इंडिया रेड और इंडिया ब्ल्यू के बीच दलीप ट्राफी मैच के तीसरे दिन का खेल शुक्रवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। मैदान गीला होने के कारण शाम 7 बजे तीसरे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। खेल समाप्त होने के समय इंडिया ब्ल्यू का पहली पारी में स्कोर 3 विकेट पर 232 रन था।
इंडिया ब्ल्यू ने 3 विकेट पर 216 रन से आगे खेलना शुरु किया था। इंडिया ब्ल्यू अभी इंडिया रेड के 383 के स्कोर से 151 रन पीछे हैं जबकि उसके 7 विकेट शेष है। तीसरे दिन का खेल समाप्त किए जाने के समय ओपनर हनुमा विहारी 88 और दीपक हुड्डा 37 रन बनाकर क्रीज पर थे।