Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे इस मैच में SRH अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि KKR जीत के साथ वापसी की कोशिश करेगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 31
SRH जीता: 11
KKR जीता: 20

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है: बड़े स्कोर बनने की संभावना, छोटी बाउंड्री (63-66 मीटर), दोपहर के मैच में ओस का असर नहीं.

मौसम का हाल

तापमान: 35°C से 42°C
मौसम: गर्म और शुष्क
बारिश की संभावना नहीं; खिलाड़ियों के लिए गर्मी सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है।

प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशन मलिंगा

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.