Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : Royal Challengers Bengaluru के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे बेहतरीन चेज़ मास्टर क्यों कहा जाता है। Gujarat Titans के खिलाफ 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।

गावस्कर ने कोहली की जमकर की तारीफ

भारत के दिग्गज बल्लेबाज Sunil Gavaskar कोहली की इस पारी से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली का कैच पहले ही ओवर में छोड़ना गुजरात टाइटंस को बहुत महंगा पड़ा। हम सभी जानते हैं कि वह सिर्फ ‘किंग’ ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन चेज़ मास्टर भी हैं।'

‘मौका मिला तो कीमत चुकानी पड़ेगी’

गावस्कर ने आगे कोहली के माइंडसेट पर बात करते हुए कहा, 'अगर आप उन्हें पहली ही गेंद पर जीवनदान देते हैं, तो वह आपको इसकी कीमत जरूर चुकवाएंगे। उन्होंने बिल्कुल वही किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करना उनके करियर की पहचान बन चुका है।'

0 पर मिला जीवनदान बना मैच का टर्निंग पॉइंट

कोहली को मैच की शुरुआत में Washington Sundar ने 0 रन पर कैच छोड़कर जीवनदान दिया था। इसके बाद कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

IPL 2026 में कोहली का दमदार प्रदर्शन

विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 328 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 54.67 और स्ट्राइक रेट 163.18 है। वह इस समय ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं और तीन अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

RCB की अंक तालिका में मजबूत स्थिति

इस जीत के साथ RCB ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही है।