Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने 5,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं। 28 वर्षीय बल्लेबाज ने जोहान्सबर्ग में चार मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मैच में मार्कराम अपने सबसे शानदार रूप में थे। उन्होंने 87 गेंदों में 93 रन बनाए जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनके रन 106 से अधिक की स्ट्राइक रेट से आए। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2017 में पदार्पण के बाद से मार्कराम ने प्रोटियाज के लिए 35 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में 36.26 की औसत से 2,285 रन बनाए हैं। उन्होंने 64 पारियों में छह शतक और 10 अर्धशतक बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 है। मार्कराम ने 55 एकदिवसीय मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.42 की औसत और 96 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1,665 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज बल्लेबाज ने 52 पारियों में दो शतक और सात अर्द्धशतक बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 है। 

मार्कराम ने 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 39.37 की औसत और 149.50 की स्ट्राइक रेट से 1,063 रन बनाए हैं। 33 पारियों में उन्होंने 70 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 9 अर्द्धशतक बनाए हैं। कुल मिलाकर 127 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्लेबाज ने 36.59 की औसत और 79 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 5,013 रन बनाए हैं। 149 पारियों में उन्होंने आठ शतक और 26 अर्धशतक बनाए, जिसमें 175 उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। 

इस साल मार्कराम ने सभी प्रारूपों में शानदार निरंतरता दिखाई है। 19 अंतर्राष्ट्रीय मैचों और 21 पारियों में उन्होंने 61.00 की औसत और 101 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1,037 रन बनाए हैं। उन्होंने इस वर्ष 175 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं। उनका वनडे फॉर्म विशेष रूप से अक्टूबर से भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पहले उत्साहवर्धक है। 11 वनडे मैचों में उन्होंने 64.11 की औसत और 119.70 की एसआर से 577 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 पारियों में दो शतक और दो अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें 175 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।