Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : साल 2007 में इंग्लैंड के साथ टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्राॅड को 6 गेंदों पर छह छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया था। अब 23 वर्षीय किसान के बेटे मकरंद पाटिल ने सात गेंदों में 7 छक्के लगाकर युवराज से भी आगे निकल गया है। पाटिल मुंबई के विरार में रहता है। 

वीवा सुपरमार्केट्स के लिए खेल रहा पाटिल आठवें नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरा। पाटिल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 26 गेंदों में 84 रन बनाए जिसमें 7 गेंदों पर लगातार 7 छक्के भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर जिमखाना की महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को हराया। इस कारनामे के बाद लगातार पाटिल का फोन बज रहा है।

PunjabKesari

पाटिल ने एक मीडिया हाऊस से बातचीत के दौरान कहा कि जब तक मैंने चौथा छक्का लगाया था, मुझे नही लग रहा था की में ओवर में छह छक्के लगा पाऊंगा। मेरी टीम के साथी मेरा जोश बढ़ा रहे थे और मैं उनकी तेज आवाज सुन पा रहा था। लगातार छह छक्के लगाने के बाद ऐसा महसूस कर रहा था कि जैसे मैं चांद पर हूंं। लेकिन जब मैंने सातवी गेंद का सामना किया तो उस पर भी छ्क्के लगा दिया। यह दिन स्टार बनने के लिए शानदार था।

साइनाथ क्लब के खिलाड़ी ने कहा कि लोग अभी भी मुझसे मिलने आ रहे है। यह मेरे लिए अच्छा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आगे की जिंदगी आसान नही है। मैं आगे के लिए पहले से ज्यादा महनत करना चाहता हूं। पाटिल ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य मबंई की टीम के साथ खेलना है।