Sports

मुंबई : असम के युवा खिलाड़ी रियान पराग को अपने कौशल और काबिलियत पर इतना भरोसा है कि वह पूरे आत्मविश्वास से कहते हैं कि ‘चाहे कुछ भी हो जाए, मैं भारत के लिए खेलूंगा। पराग ने कहा कि कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा। यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा। पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा।


असम के 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 के करीब स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए हैं। पराग ने बुधवार को यहां ‘रेड बुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट' के इतर कहा कि जब मैं रन नहीं बना रहा था तो मैंने पहले साक्षात्कार में भी कहा था कि मैं भारत के लिए जरूर खेलूंगा।

 

Riyan Parag, Team india, Rajasthan Royals, IPL 2024, IPL news,  रियान पराग, टीम इंडिया, राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार


उन्होंने कहा कि यह मेरा खुद पर विश्वास है। यह मेरा अहंकार नहीं है। जब मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता (रेलवे और असम के पूर्व खिलाड़ी पराग दास) के साथ मेरी यही योजना थी। ऐसी संभावना है कि रियान को अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ जिम्बाब्वे दौर के लिए चुना जाएगा।


पराग ने कहा कि यह अगला दौरा होगा या 6 महीने में एक दौरा होगा या फिर एक साल में एक दौरा होगा, मैं कब खेलूंगा, इस पर मैंने विचार नहीं किया है। यह चयनकर्ताओं का काम है, यह अन्य लोगों का काम है।

 

Riyan Parag, Team india, Rajasthan Royals, IPL 2024, IPL news,  रियान पराग, टीम इंडिया, राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार

 


पराग ने साल 2019 में आईपीएल डैब्यू किया था। उन्हें राजस्थान टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। 2019 से लेकर 2021 तक वो इस टीम का हिस्सा रहे। साल 2022 में उन्हें एक बार फिर से राजस्थान फ्रेंचाइजी ने 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा और अब भी वह इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। 


आईपीएल के पिछले 6 सीजन से रियान पराग ने 12 करोड़ रुपए की कमाई की है। वह असल के लिए खेलते हुए घरेलू क्रिकेट से कमाई करते हैं। इसके अलावा रेड बुल और रूटर जैसी कंपनियों का भी प्रचार करते हैं। उनकी अब तक की कुल कमाई 15 करोड़ रुपए है। उनके पास होंडा सिटी और मारुति सुजुकी ब्रेजा जैसी कारें हैं।