Sports

खेल डैस्क : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को पल्लीकेल के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में 155 रन से हरा दिया। श्रीलंका ने चरिथ असलंका के 97, कुसल मेंडिस के 61, सदीरा समराविक्रमा के 52 और जनित लियानगे के 50 रनों की बदौलत श्रीलंका ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 309 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान ने एक विकेट पर जब 128 रन बना लिए थे तो अगले 26 रन के अंदर ही उन्होंने अपने 9 विकेट गंवा लिए और 155 रन से मैच गंवा दिया। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा हीरो रहे। उन्होंने 4 विकेट निकाले। प्लेयर ऑफ द मैच चरिथ असलांका को दिया गया।


श्रीलंका : 308-6 (50 ओवर)
बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी टीम के 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। निसंका 18 रन और अविष्का पांच रन बनाकर आउट हुए। कुसल मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा ने श्रीलंका की पारी को संभाला। मेंडिस 61 रन और समराविक्रमा 52 रन बनाकर आउट हुये। चरिथ असलंका तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाये। जनित लियानगे 50 रन और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 308 रन का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की ओर से अजमतउल्लाह उमरजई ने तीन विकेट लिए। फजलहक फारूकी, नूर अहमद और क्वैस अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।


अफगानिस्तान : 153-10 (33.5 ओवर)
अफगानिस्तान की पहली विकेट गुरबाज के रूप में सातवें ओवर में ही गिर गई थी। लेकिन इसके बाद इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने मिलकर स्कोर 128 तक पहुंचा दिया। यहां जादरान (54) की जैसे ही विकेट गिरी, अफगानी बल्लेबाजों की विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। रहमत ने 69 गेंदों पर 63 रन बनाए लेकिन कप्तान शाहिदी 9, उमरजजई 3, नबी 1, इकराम 4 तो नैब 0 रन ही पर आऊट हो गए। श्रीलंका की गेंदबाजी अच्छी रही। वानिंदु हसरंगा महज 27 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे। फर्नांडो ने 23 रन देकर 2, प्रमोद मधुसूदन ने 37 रन देकर 1 तो दिलशान मधुशंका 28 रन देकर 2 विकेट निकालने में सफल रहे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान :
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), कैस अहमद, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।
श्रीलंका : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।