Sports

खेल डैस्क : टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) का प्रदर्शन विंडीज सरजमीं पर बेहद निराशाजनक जा रहा है। वनडे के बाद T20i सीरीज खेलने उतरे शुभमन पहले 2 मैचों में केवल 10 रन ही बना पाए हैं। शुभमन के प्रदर्शन के कारण भारत की 2024 टी विश्व कप जीतने की संभावनाएं भी धुंधली होती नजर आ रही हैं। आगामी विश्व कप विंडीज की ही धरती पर होना है। लेकिन शुभमन का इन पिचों पर प्रदर्शन क्रिकेट फैंस की नींदें उड़ा रहा है। देखें आंकड़े- 

 

 

यह खबर भी पढ़ें:- मुझे बटन थोड़े से ऊपर करने पड़ेंगे : पत्रकार बनने का प्रस्ताव मिलते ही बोलीं टेनिस सनसनी Rachel Stuhlmann 

 

 

शुभमन गिल का टी 20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन 
7 बनाम श्रीलंका
5 बनाम श्रीलंका
46 बनाम श्रीलंका
7 बनाम न्यूजीलैंड
11 बनाम न्यूजीलैंड
126* बनाम न्यूजीलैंड
3 बनाम विंडीज
7 बनाम विंडीज

शुभमन ने विंडीज दौरे से ठीक पहले न्यूजीलैंड टी 20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था जिसमें उन्होंने ताबड़तोड़ शतक लगाया था। शुभमन ने कीवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए 63 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से रिकॉर्ड 126 रन बनाए थे। इस बारे के बाद उम्मीद थी कि टी 20 में शुभमन गिल केएल राहुल की जगह ओपनिंग स्लॉट को अच्छे से संभाल लेंगे लेकिन विंडीज दौरे पर ऐसा होता दिख नहीं रहा है। 

 

 

यह खबर भी पढ़ें:-  Instagram से प्रति पोस्ट 20 करोड़ कमा रहे Cristiano Ronaldo, मशहूर मॉडल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 10 लिस्ट

 

 

अल्जारी की गेंद पर छक्का लगाकर हो गए आऊट
विंडीज के खिलाफ गुयाना के मैदान पर शुभमन गिल ने विंडीज गेंदबाजी अल्जारी जोसेफ को शानदार छक्का लगाया था। लेकिन अल्जारी ने अगली ही गेंद पर उनका शिकार कर लिया। अल्जारी की गेंद को शुभमन फ्लिक मारना चाहते थे लेकिन बल्ले ने बाहरी किनारा लिया और थर्ड मैन की ओर चली गई। कैच को हेटमायर ने लपकने में कोई गलती नहीं की।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत : शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।

वेस्टइंडीज : काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।