Sports

जालन्धर: फिरोज शाह कोटला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शानदार बल्लेबाजी के बावजूद शतक बनाने से चूक गए। पृथ्वी जब 99 रन बनाकर खेल रहे थे तब कोलकाता के तेज गेंदबाज लॉकी फाग्र्यूसन की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए दिनेश कार्तिक के दस्तानों में समा गई। पृथ्वी ने 99 रन की पारी के लिए 55 गेंदें खेलीं। और इनमें 12 चौके और 3 छक्के जड़े। ऐसा कर वह भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और सुरेश रैना के साथ आईपीएल की एक पारी में 99 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने। 

IPL में 99 रन बनाने वाले बल्लेबाज
Prithvi shaw Third Batsman to out on 99 Run in IPL history
99* सुरेश रैना, सीएसके विरोध सनराइजर्स हैदराबाद, 2013 
99 विराट कोहली, आरसीबी बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, दिल्ली, 2013
99 पृथ्वी शॉ, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, 2019
(*नाबाद) 

सीजन में सबसे ज्यादा चौके
Prithvi shaw Third Batsman to out on 99 Run in IPL history
18 रिषभ पंत
18 डेविड वार्नर
15 रोहित शर्मा
13 क्रिस गेल
13 शिखर धवन

20 के उम्र में 3 अर्धशतक : पृथ्वी के नाम पर 20 साल की उम्र से पहले तीन अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले रिषभ पंत, ईशान किशन और संजू सैमसन भी यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।