Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: RCB और DC के बीच IPL 2026 के मुकाबला में Delhi Capitals ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अब Royal Challengers Bengaluru पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेला जा रहा है, जहां RCB अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेगी, जबकि दिल्ली की टीम मजबूत वापसी की कोशिश में उतरी है।

प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एन्गिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं:

RCB जीती: 20
DC जीती: 12
नो रिजल्ट: 1; 

पिच रिपोर्ट

छोटी बाउंड्री और फ्लैट विकेट
गेंद बल्ले पर आसानी से आती है
हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी संभावना

मौसम अपडेट

तापमान: 35-36°C (शुरुआत में)
मैच के अंत तक: लगभग 30°C
आसमान साफ, बारिश की संभावना नहीं