Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : चल गया तो अर्श तक नहीं तो फर्श पर। क्रिकेट की अगर बात हो किसी खिलाड़ी के बारे में संबोधन करना हो तो यह चंद लाइनें पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को बयां करने के लिए काफी रही हैं। लेकिन अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अफरीदी से यह उपलब्धि छीनने के पूरे जुगाड़ लगाते नजर आ रहे हैं। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के नाम पर कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हो रहे हैं जिससे उनका प्रदर्शन शर्मनाक होता जा रहा है। एक रिकॉर्ड तो टी-20 में रिकॉर्ड 0 बनाने का भी है। हालांकि इन छह 0 में से एक 0 वो भी शामिल है जब वह जिमबाब्वे के खिलाफ मैच में 0 पर नाबाद लौटे थे। लेकिन बाकी 5 मौकों पर उनका खाता न खुलने के चलते उनके नाम पर यह अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
रोहित शर्मा के नाम पर टी-20 के 75 मैचों में दो शतक के साथ 1679 रन हैं। उनकी औसत तो सिर्फ 29 की है लेकिन उनका 135 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट उन्हें विशेष बल्लेबाज का दर्जा देता है। लेकिन इतनी उपलब्धियों के बावजूद टी-20 में रोहित के नाम पर छह 0 जुड़ गए हैं। 

जानिए टी-20 में कब-कब रोहित 0 को तोड़ नहीं पाए
PunjabKesari
विरुद्ध            स्कोर    कब      गेंदबाज

जिमबाब्वे       0        2010    ----
ऑस्टे्रलिया   0        2012    डेविड हसी
श्रीलंका          0        2016    रंजिथा
श्रीलंका          0       2016    रंजिथा
पाकिस्तान     0       2016    मोहम्मद आमिर
स. अफ्रीका    0        2018    जूनियर डाला
श्रीलंका         0       2018    चमीरा

बोनस में : श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा का यह दूसरा शून्य है। बता दें जब-जब रोहित शर्मा 0 पर आऊट हुए हैं- टीम इंडिया तीन बार हाई है। ऐसा सिर्फ एक बार हुआ था जब रोहित ने 0 बनाया फिर भी टीम इंडिया जीत गई।