Sports

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के मुंबई-पुणे हाईवे (Mumbai Pune Expressway) पर नीली लेम्बोर्गिनी (Blue Lamborghini) को ओवरस्पीड चलाने पर तीन चलान कटे हैं। रोहित पाकिस्तान से जीत के बाद मुंबई स्थित घर लौट गए थे। वह पुणे में आगामी मुकाबले के लिए अपनी कार में मुंबई से निकले थे। इस दौरान पाया गया कि उन्होंने 200 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाई। क्योंकि क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) जारी है, हाईवे पर ट्रैफिक हैवी रहता है ऐसे में रोहित के इस व्यवहार से सभी चिंता में पड़ गए हैं। 

Rohit Sharma, Overspeeded, Mumbai Pune Expressway, Challans issued, Cricket world cup 2023, Cricket news, Sports, रोहित शर्मा, ओवरस्पीड, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे, चालान जारी, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्रिकेट समाचार, स्प्रोट्स

यातायात विभाग की मानें तो रोहित ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आश्चर्यजनक रूप से 200 किमी/घंटा से भी अधिक गति और कभी-कभी तो 215 किमी/घंटा से भी ऊपर की रफ्तार से कार चलाई। इन खतरनाक ड्राइव के कारण उनके वाहन की नंबर प्लेट पर तीन ऑनलाइन ट्रैफिक चालान जारी किए गए हैं। रोहित पवन हंस हेलीकॉप्टर के जरिए अहमदाबाद से मुंबई तक आए थे। अपने परिवार के साथ दो दिन बिताने के बाद कप्तान ने पुणे पहुंचने के लिए अपनी कार चुनी।

ट्रैफिक विभाग के एक सूत्र ने टिप्पणी की कि विश्व कप के ठीक बीच में भारतीय कप्तान का हाईवे पर गाड़ी चलाना उचित नहीं है। उसे टीम बस में यात्रा करनी चाहिए और उसके साथ पुलिस की गाड़ी होनी चाहिए। रोहित शुरूआत से ही गाड़ियों के प्रति आकर्षित रहे हैं। उनके पास एक लग्जरी गाड़ियां हैं जिपर समय समय पर वह ड्राइव करते दिखते हैं। टीम इंडिया जब एशिया कप जीतकर मुंबई पहुंची थी तब भी रोहित को अपनी नीली लेम्बोर्गिनी को ड्राइव करते देखा गया था। 

Rohit Sharma, Overspeeded, Mumbai Pune Expressway, Challans issued, Cricket world cup 2023, Cricket news, Sports, रोहित शर्मा, ओवरस्पीड, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे, चालान जारी, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्रिकेट समाचार, स्प्रोट्स

बता दें कि टीम इंडिया की क्रिकेट विश्व कप में स्थिति बेहद अच्छी बनी हुई है। टीम इंडिया ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेले हैं, जिनमें सभी में उन्हें जीत हासिल हुई है। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 तो पाकिस्तान के खिलाफ 86 रनों की तूफानी पारी खेली थी। टीम इंडिया ने अब पुणे के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलना है। 