Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के साथ 15 साल पूरे होने पर रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट सफर को याद करते हुए भावुक बयान दिया। इस खास मौके पर उन्होंने टीम, साथियों और मैनेजमेंट का धन्यवाद किया। रोहित ने कहा कि यह फ्रेंचाइजी उनके दिल के बेहद करीब है और यहां बिताया हर पल खास रहा है।

साथियों के लिए जताया आभार

रोहित शर्मा ने अपने साथियों को याद करते हुए कहा, 'आप सभी ने इसे मेरे लिए बेहद खास बना दिया। पोलार्ड, हार्दिक, सूर्या, मलिंगा, कोच और बाकी सभी का धन्यवाद। यह टीम और यह फ्रेंचाइजी मेरे लिए बहुत खास है।' उनके इस बयान से टीम के साथ उनकी मजबूत बॉन्डिंग साफ नजर आई।

5 ट्रॉफी का श्रेय पूरी टीम को

अपनी कप्तानी में मिली सफलता पर रोहित ने पूरी टीम को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'हमने पांच ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन हम सभी जानते हैं कि यह पूरे टीम के प्रयास के बिना संभव नहीं था। इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति ने इसे खास बनाया है।'

मालिकों के सपोर्ट का जिक्र

रोहित शर्मा ने टीम मालिकों और मैनेजमेंट के सपोर्ट को भी अहम बताया। उन्होंने कहा, 'आकाश अंबानी और उनके परिवार का सपोर्ट मेरे लिए बेहद जरूरी था। उस समय उनका साथ मुझे एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर आगे बढ़ने में मददगार साबित हुआ।'

लीडरशिप जर्नी पर खुलकर बोले

रोहित ने अपनी लीडरशिप जर्नी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'कई लोगों ने मुझे इस लीडरशिप रोल में ढलने में मदद की। अगर यह फ्रेंचाइजी नहीं होती, तो शायद मैं लीडर बनने की कला नहीं सीख पाता।' IPL 2026 में रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 118 रन बनाए हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम अभी पॉइंट्स टेबल में पीछे चल रही है।

NO Such Result Found