Sports

रेकेवेक , आइसलैंड ( निकलेश जैन ) दुनिया के 46 देशो के 401 खिलाड़ियों के बीच बीते दस दिनो से चल रहा रेकेवेक इंटरनेशनल शतरंज का 38वां संस्करण सम्पन्न हो गया है और इस बार इसका खिताब जीता है स्वीडन के शीर्ष ग्रांड मास्टर निल्स ग्रंडेलीयूस नें , निल्स नें 9 राउंड में 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ अपराजित रहते हुए 7.5 अंक बनाए,आठवे राउंड में भारतीय ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता पर उनकी जीत निर्णायक साबित हुई । 7 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर टर्की के यिलमाज मुस्तफा दूसरे स्थान पर रहे जबकि भारत के अभिजीत तीसरे स्थान पर रहे , अभिजीत नें पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और उन्होने 2700 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए अपनी फीडे रेटिंग में 10 अंक और जोड़े अन्य भारतीय खिलाड़ियों में 6.5 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर वी प्रणव दसवें ,सिद्धान्त महापात्रा 12वें ,बाला चन्द्रा 15वें स्थान पर रहे ।

रेकेवेक ओपन एक वार्षिक शतरंज टूर्नामेंट है जो आइसलैंड की राजधानी में आयोजित होता है ।1964 से वर्ष 2008 तक यह हर दो साल में आयोजित होता था पर 2009 से  इसे हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट वर्तमान में स्विस प्रणाली के साथ खेला जाता है, जबकि 1964 से 1980 तक और 1992 में यह एक राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट था।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.
1 2   GM Nils Grandelius SWE 2658 7,5
2 4   GM Mustafa Yilmaz TUR 2629 7
3 5   GM Abhijeet Gupta IND 2620 7
4 11   GM Maxime Lagarde FRA 2581 7
5 16   GM Gabor Papp HUN 2544 7
6 13   GM Matthieu Cornette FRA 2563 7
7 6   GM Tamas Banusz HUN 2616 7
8 12   GM Leon Livaic CRO 2569 7
9 1   GM Vasyl Ivanchuk UKR 2664 6,5
10 15   GM V Pranav IND 2545 6,5
11 8   GM Emre Can TUR 2600 6,5
  54   IM Mohapatra Sidhant IND 2376 6,5
13 18   GM Sebastien Maze FRA 2542 6,5
14 39   IM Quentin Loiseau FRA 2449 6,5
15 42   IM Bala Chandra Prasad Dhulipalla IND 2441 6,5
16 43   IM Matthew J Wadsworth ENG 2439 6,5
17 40   IM Fy Antenaina Rakotomaharo MAD 2448 6,5
18 20   GM N R Visakh IND 2538 6,5
19 28   IM P Shyaamnikhil IND 2477 6,5
20 35   GM Magesh Chandran Panchanathan IND 2460 6,5
21 55   IM Ludvig Carlsson SWE 2375 6,5
22 68   FM Vedant Panesar IND 2348 6,5
23 76   FM Aleksandr Domalchuk-Jonasson ISL 2318 6,5
24 142     Sebastian Hoffmann GER 2108 6,5
25 23   GM Leon Mons GER 2514 6,5